फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world heritage meeting, turkey coupl, capitol complex, chandigarh administration, chandigarh

तुर्की में तख्ता पलट हिंसा का साइड इफेक्ट, वर्ल्ड हेरिटेज मीटिंग कैंसिल

Sun, 17 Jul 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
world heritage meeting, turkey coupl, capitol complex, chandigarh administration, chandigarh
PHOTOS: MILITARY ATTEMPTS COUP IN TURKEY - फोटो : Reuters
तुर्की में तख्ता पलट की हिंसा का साइड इफेक्ट देखिए। इस्तांबुल में चल रही वर्ल्ड हेरिटेज सबंधी मीटिंग कैंसिल कर दी गई है। अब कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने में देरी लगेगी। वर्ल्ड हेरिटेज की मीटिंग में शामिल होने के लिए  इस्तांबुल गए चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वर्ल्ड हेरिटेज की मीटिंग का सेशन देश में हिंसा होने केकारण कै सिंल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईमेल के माध्यम से एहतियात बरतते हुए होटल से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अभी इस्तांबुल में चल रही वर्ल्ड हेरिटेज तय करने संबंधी मीटिंग को अनिश्चितकाल के लिए  स्थगित कर दिया गया है। सेतिया ने बताया कि विश्व धरोहर का दर्जा मिलने के लिए कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर चर्चा होनी थी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की मीटिंग में कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर विश्व धरोहर की मुहर लगना तय माना जा रहा था।  
विज्ञापन


परिमल राय और सर्वजीत सिंह ने अंतिम समय में जाना टाला
वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी का इस्तांबुल में यह 40वां सेशन था। कैपिटल कॉम्प्लेक्स की पैरवी करने यूटी प्रशासन की ओर से एडवाइजर परिमल राय, वित्त एवं अर्बन प्लानिंग सेक्रेटरी सर्वजीत सिंह को भी जाना था लेकिन 14 जुलाई को  इन दोनों ने नहीं जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईकोमोज की टीम ले चुकी है जानकारी
गौर है कि इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोज) की टीम पहले ही कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ले चुकी है। प्रशासन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में किसी तरह का निर्माण नहीं करने और संरक्षण का प्लान बनाकर यूनेस्को को सौंप चुका था। इसके लिए बॉयलाज बनाए गए थे।

इस बार की सभी एंट्री ली कार्बूजिए की क्रिएशन
भारत से चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस दिलाने के लिए यूनेस्को को एंट्री भेजी हुई थी। प्रशासन ने छह अन्य देशों के साथ ज्वाइंट एंट्री यूनेस्को को भेजी थी। जापान, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम और अर्जेंटीना ने यूनेस्को के पास अपनी एंट्री भेजी हुई थी। खास बात यह है कि सभी देशों ने जो 17 साइट के लिए एंट्री भेजी हैं वह सभी ली कार्बूजिए की क्रिएशन हैं। इनमें अकेले फ्रांस से 10 साइट हैं। फ्रांस ने ही 17 देशों की साइट का ज्वाइंट प्रपोजल वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी को भेज रखा था।


 कपिल सेतिया वहां पर ठीक हैं। शनिवार को वर्ल्ड हेरिटेज की मीटिंग में कैपिटल कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर का दर्जा देने के संबंध में मीटिंग होनी थी। लेकिन तुर्की हिंसा केबाद बैठक कैंसिल कर दी गई है। सेतिया दो दिन में वापस लौटेंगे। उसके बाद ही सारी स्थिति क्लीयर हो पाएगी। प्रशासन लगातार उनके संपर्कमें हैं।
- जितेंद्र यादव, पर्यटन निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed