फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world heritage celebration programme postphoned again due to big reason

एक बार फिर टल गया वर्ल्ड हेरिटेज सेलिब्रेशन प्रोग्राम, बड़ी वजह आई सामने

Mon, 14 Nov 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
world heritage celebration programme postphoned again due to big reason
Capitol Complex Building, chandigarh
चंडीगढ़ स्थित कैपिटल काम्प्लेक्स को वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस मिलने की खुशी में मनाया जाने वाला सेलिब्रेशन एक बार फिर से टल गया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट ने मेगा इवेंट के लिए जो टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया था उस पर फायनेंस डिपार्टमेंट ने कई आपत्तियां लगा दी हैं। इसमें सबसे बड़ी आपत्ति टेंडर डॉक्यूमेंट में अस्पष्टता है।
विज्ञापन


टूरिज्म डिपार्टमेंट ने मेगा इवेंट में लेजर शो, कैपिटल काम्प्लेक्स 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग इवेंट और हीलियम बैलून में उड़ती लड़कियां मेहमानों का स्वागत करती। लेकिन इन सब चीजों में यह अस्पष्टता थी कि लेजर शो किस तरह का और कितनी बड़ी स्क्रीन पर होगा। 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग इवेंट किस स्तर का होगा और हीलियम बैलून का कान्सेप्ट भी अस्पष्ट था।
विज्ञापन


इन इस अस्पष्टता के कारण फायनेंस डिपार्टमेंट ने टेंडर जारी नहीं किया। बताया जा रहा है कि इससे टेंडर पर सवाल खड़े हो जाते। कंपनी इस अस्पष्टता का फायदा उठा सकती है। इससे पहले भी मेगा इवेंट को टाला जा चुका है। पहले ली कार्बूजिए की जयंति पर 6 से 9 अक्तूबर तक इस इवेंट को आयोजित किया जाना था। लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण इसे 19 और 20 नवंबर को करवाए जाने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब 19 और 20 नवंबर को भी कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। इतने कम समय में टेंडर जारी नहीं हो सकता। इस पूरे इवेंट पर बजट भी 2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना जताई जा रही है। जिस कारण कयास लग रहे हैं कि अब इवेंट आयोजित ही नहीं हो पाएगा।

टेंडर डाक्यूमेंट में था यह सब
पहले दिन कैपिटल काम्प्लेक्स में ओपनिंग सेरेमनी 100 मिनट की होनी थी। मेगा इवेंट की शुरुआत लेजर शो से होकर ओपनिंग सेरेमनी में कैपिटल काम्प्लेक्स की 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग इवेंट भी होना था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य और पहले दिन कैपिटल काम्प्लेक्स में लगभग 2 हजार वीआईपी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था होनी थी। मेगा इवेंट के दूसरे दिन का मुख्य कार्यक्रम सुखना लेक पर आयोजित होने वाला लाइट एंड साउंड (वॉटर) शो होना था।


मेगा इवेंट के टेंडर डॉक्यूमेंट में चीजें स्पष्ट नहीं थी। जिस कारण सभी चीजों को स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। स्पष्टता नहीं होने से खर्च तय करने में भी दिक्कत आएगी। जरूरत स्पष्ट होने के बाद ही टेंडर जारी हो सकता है।
सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed