फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world health day, health program, PGI, yaga class, Diabetes Sufferers, chandigarh news

वर्ल्ड हेल्थ डे पर पीजीआई में डायबिटीक बच्चों को सिखाया योग

Fri, 08 Apr 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
world health day, health program, PGI, yaga class, Diabetes Sufferers, chandigarh news
वर्ल्ड हेल्थ डे पर पीयू में कार्यक्रम। - फोटो : amarujala
वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर शहर में कई जगह जागरूकता कार्यक्रम हुए। वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम इस बार बीट डायबिटीज रखी गई। इनमें मुख्य रूप से पीजीआई में टाइप वन डायबिटीज के बच्चों को योग के बारे में बताया गया है। इंटरनेशनल ब्रह्मऋषि योग ट्रेनिंग सेंटर के डॉ. दिनेश ने बच्चों को योग के विभिन्न आसन बताए। पीजीआई के डॉ. संजय भडाडा ने बच्चों को बताया कि वह योग जरूर करें, लेकिन इंसुलिन लेना नहीं छोड़ें। यदि ऐसा वह करते हैं तो उनके लिए मुश्किलें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


सेक्टर 22 अस्पताल में योग
सेक्टर 22 स्थित अस्पताल में योग कराया गया। बीजेपी फार्मा सेल के प्रेसिडेंट प्रिंस भुंढेला ने बताया कि अस्पताल में बीपी, शुगर, हाइपरटेंशन व डायबिटीज के मरीजों के लिए योग शिविर लगाया गया। इस मौके पर 100 से अधिक पेशेंट्स ने हिस्सा लिया। मरीजों को बताया गया कि वह रोजाना योग आसन करें, इससे उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन


जीएमसीएच 32 में वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया
जीएमसीएच 32 के कम्युनिटी मेडिसिन ने चंडीगढ़ स्टेट ब्रांच आईपीएचए के सहयोग से वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। इस मौके पर इंडियन एसोसिएशन आफ प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन की ओर से एमबीबीएस स्टूडेंट के बीच फाइनल क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 200 से ज्यादा एमबीबीएस के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसका मकसद एमबीबीएस स्टूडेंट में डायबिटीज के नॉलेज को जानना था। यह कार्यक्रम कम्युनिटी मेडिसिन-कम स्टेट कोर्डिनेटर डॉ. एनके गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटापे व मांसपेशियों पर ध्यान दें
वर्ल्ड हेल्थ डे पर जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर 32 में डॉ. अमूल्या ने स्टूडेंट्स को अपने मोटापे और मांसपेशियों पर ध्यान देने को कहा। ताकि वह खुद को मधुमय से बचा सकें। ज्यादा भार होने की वजह से शरीर में इंसुलिन प्रभावित होती है। इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बिगड़ता है। इस स्थिति को डायबेस्टी कहते हैं। कई स्टडीज में यह साबित भी हो चुका है कि जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स 22 से नीचे हैं, उनमें टाइप टू डायबिटीज के शिकार होने की संभावना 80 गुना ज्यादा होती है। कॉलेज के प्रिंसीपल भूषण शर्मा और प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर आव्हान एनजीओ व एसोसिएट प्रोफेसर मीरा शर्मा ने बताया कि ये महिलाएं ही हैं जिनकी वजह से समाज बन रहा है और जरूरी है कि वह अपना ख्याल रखें।


एचआईवी-एड्स के बारे में जानकारी दी
वर्ल्ड हेल्थ डे पर चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी ने एनएसएस के साथ मिलकर सेक्टर 25 स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एसएसीएस के यूथ अफेयर के असिस्टेंट डायरेक्टर सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और एड्स के बारे जागरूक किया। इसी तरह सेक्टर 38 वेस्ट के सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता ने बताया कि युवा ही देश के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें जागरूक करने का लक्ष्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed