World Cup Final: पंजाब के विभिन्न शहरों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखेंगे क्रिकेट प्रेमी, जश्न की तैयारी
बड़ी स्क्रीन लगाने के साथ-साथ खिलाड़ियों, युवाओं और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न शहरों में वर्ल्ड कप में जीत के जश्न की पूरी तैयारी की गई है। कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। होटलों, रेस्टोरेंट्स के अलावा सार्वजनिक स्थालों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
गुरदासपुर में फिश पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाकर आज दिखाया जाएगा लाइव भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच : डीसी
डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के प्रयास जारी हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत जिला प्रशासन द्वारा रविवार को गुरदासपुर के फिश पार्क में क्रिकेट विश्व कप का भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। फिश पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाने के साथ-साथ खिलाड़ियों, युवाओं और दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि विश्व कप का फाइनल मैच फिश पार्क में बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा, जो कि दोपहर से शुरू होगा और 10.30 बजे मैच खत्म होने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हमेशा युवाओं को खेल से जोड़ने और उनमें खेल भावना पैदा करने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह कदम भी इस उद्देश्य की प्राप्ति में सहायक होगा।
भारतीय टीम के हौसले बुलंद, जीत का ‘शगुन’ भारत की झोली में डालेंगे शुभमन
अहमदाबाद में रविवार को होने वाले क्रिकेट के फाइनल मैच को लेकर भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। देश को टीम से बहुत उम्मीदें हैं। वहीं, मोहाली के सेक्टर-70 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले शुभमन गिल के विश्व कप फाइनल में खेलने को लेकर लोगों में काफी जोश है। उनका कहना है कि शुभमन वर्ल्ड ट्रॉफी जितवाने में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत की जीत निश्चित है।
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह गिल ने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उनमें कभी एक खिलाड़ी चलता है तो कभी दूसरा। भारत की टीम एकजुट होकर खेल रही है। उनकी यही एकजुटता उन्हें जीत दिलाएगी। बेटे शुभमन गिल से भी उन्हें उम्मीदें हैं और वाहेगुरु इस 11वें मैच में टीम को जीत जरूर दिलाएंगे और वर्ल्ड कप अपना होगा। वह मैच में बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए पत्नी कीरत गिल, बेटी शहनील गिल और दो दोस्तों कुंवरजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
शुभमन गिल की पारी का सोसाइटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार
शुभमन गिल की पारी देखने का सोसाइटी में रहने वाले लोगों में बेसब्री से इंतजार है। उनकी सोसाइटी के कुछ लोग मैच देखने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इस बार का संडे काफी मजेदार रहने वाला है। उन्हें टीम के साथ ही शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि शुभमन उनके बीच ही रहा है और काफी मददगार स्वभाव का है। वह हर किसी की मदद करता है। अब वह टीम को जिताने में भी पूरी मदद करेगा।