फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Working women will get accommodation near the workplace in Haryana

अच्छी खबर: हरियाणा में कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल के पास मिलेगा आवास, 20 हॉस्टलों के निर्माण को मिली स्वीकृति

Thu, 05 Aug 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 12:43 AM IST
सार

हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कार्यस्थल के पास ही आवास की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने हरियाणा में कामकाजी महिलाओं के लिए 20 हॉस्टलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। यह जानकारी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने दी।

विज्ञापन
Working women will get accommodation near the workplace in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि छह वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को पोषकपूरक आहार, आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-स्कूल शिक्षा के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं को किफायती दरों पर उनके कार्यस्थल के पास ही सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, ताकि उनके बच्चों के लिए डे केयर सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राज्य के लिए 20 कामकाजी महिला हॉस्टल निर्माण को स्वीकृत प्रदान की है, जिनमें से रोहतक में दो, हिसार, पंचकूला, जींद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम व फरीदाबाद में एक-एक हॉस्टल के संचालन का कार्य रेडक्रास सोसाइटी, नगर पालिकाओं व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। शेष 12 हॉस्टलों को भी विभिन्न स्थानों पर खोला जाएगा। इसके अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी प्ले स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। पहले चरण में 1135 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन


अपग्रेड होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
ढांडा ने बताया कि वर्तमान में कुल 25,962 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 2150 आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में पहले से ही संचालित हैं जिनको प्राथमिकता आधार पर अपग्रेड किया जाएगा। 9006 विभागीय भवनों में, 8509 सरकारी भवनों में और 6297 किराए के भवनों में चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चरणबद्घ तरीके से 2024 तक अपग्रेड करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed