{"_id":"65d4c30913d6cd8f0205068e","slug":"work-on-providing-medicines-in-the-districts-intensified-rs-1786-crore-allocated-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-357687-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जिलों में दवाइयां उपलब्ध कराने का काम हुआ तेज, 17.86 करोड़ रुपये आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जिलों में दवाइयां उपलब्ध कराने का काम हुआ तेज, 17.86 करोड़ रुपये आवंटित
विज्ञापन
सरकार ने सभी सीएमओ को दिए दवा खरीदने के अधिकार
दवाइयों की कमियों के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी को पूरा कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। हरियाणा मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के पास आई मांगों के अनुसार, जिलों में दवाइयों की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत सीएमओ को दवा खरीद के लिए अधिकार दिए गए हैं। साथ ही जिलों के लिए 17.86 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट मिलने के बाद अब जिलास्तर पर ही कम हुई दवाइयों की खरीद की जा सकेगी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि राज्य में आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं है। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि वर्तमान में हरियाणा मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) के वेयरहाउस में 413 किस्म की दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में भी लगभग 500 किस्म की दवाइयां उपलब्ध हैं। चालू वित्तीय वर्ष में आवश्यक दवाओं की केंद्रीकृत खरीद के लिए राज्य बजट के तहत एचएमएससीएल को लगभग 37 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। केंद्रीय वेयरहाउस में दवाओं की अनुपलब्धता की स्थिति में मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना (एमएमआईवाई) के तहत 35 करोड़ रुपए और राज्य बजट के तहत 17.86 करोड़ रुपये सभी सिविल सर्जनों को स्थानीय स्तर पर दवाओं की खरीद के लिए आवंटित किए गए हैं।
प्रदेश में दवाओं की खरीद प्रणाली को मजबूत करने के लिए एचएमएससीएल स्थापित की हुई है। दवाओं और उपभोग सामग्रियों के उचित भंडारण और वितरण के लिए राज्य में सात वेयरहाउस स्थापित किए गए है। एचएमएससीएल के माध्यम से ही जिलों में दवाइयां आपूर्ति की जाती हैं। इसके अलावा निगरानी के लिए, ऑनलाइन ड्रग इन्वेंटरी एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट सिस्टम (ओडीआईएमएस) प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत मांग और स्टाॅक ऑनलाइन चैक किया जा सकता है।
स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. आरएस पूनिया का कहना है कि दवाइयों को लेकर समीक्षा बैठक की गई है। सभी सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी दवा की कमी है, उसकी अपने स्तर पर पहले ही खरीद की जाए। इसके साथ ही एचएमएससीएल के साथ भी बैठक गई है।