{"_id":"69d808a772631b81c202e323","slug":"work-on-high-mast-lights-begins-in-shivalik-garden-fulfilling-a-long-standing-demand-chandigarh-news-c-16-pkl1049-991567-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिवालिक गार्डन में हाई मास्क लाइटों का कार्य शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिवालिक गार्डन में हाई मास्क लाइटों का कार्य शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी
विज्ञापन
मनीमाजरा। एरिया के सबसे बड़े पार्क शिवालिक गार्डन में हाई मास्क लाइटें लगाने का कार्य वीरवार को विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही मनीमाजरा निवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। पार्क में पहले कुछ लाइटें लगी हुई थीं लेकिन विशाल क्षेत्र होने के कारण अतिरिक्त रोशनी की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।
फंड की कमी के कारण यह कार्य लंबे समय से लंबित था, लेकिन नगर निगम में बजट उपलब्ध होते ही पार्षद एवं पूर्व मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए तुरंत कार्रवाई करवाई। उनके प्रयासों से पार्क में तीन बड़ी हाई मास्क लाइटें और चार छोटी लाइटें लगाने का काम शुरू हुआ। इस काम पर साढ़े 23 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन लाइटों के लगने से पार्क के डार्क स्पॉट पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। अंधेरे के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा, जो अंधेरे का फायदा उठाकर गलत काम करते थे।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर पार्षद सरबजीत कौर ढिल्लों के साथ मंडल अध्यक्ष राजीव ढिंगरा, नंबरदार रणदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, भाजपा कार्यकर्ता मदन लाल डिंगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।