फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Won by Gursimran Singh's bat, scored 91 not out

गुरसिमरन सिंह के बल्ले से निकली जीत, नाबाद 91 रन बनाए

Tue, 31 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Won by Gursimran Singh's bat, scored 91 not out
चंडीगढ़। गुरसिमरन सिंह के नाबाद 91 रन की बदौलत सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने विवेक हाई स्कूल मोहाली की टीम को 109 रन से मात दी। सब जूनियर सुपर क्रिकेट लीग का यह मुकाबला सोमवार को सेक्टर 44 के सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम से गुरसिमरन सिंह ने नाबाद 91 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज आदित्य शर्मा ने 65 रन, अधिराज कुर्ल ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में श्लोक राणा ने 17 रन देकर 1 विकेट, अधिराज सिंह ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेक हाई स्कूल मोहाली की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर कुल 75 रन हर बना पाई। टीम से अरमान ने सबसे अधिक 22 रन और श्लोक राणा ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में सेंट जोसेफ स्कूल की टीम से लक्षित ने 15 रन देकर 3 विकेट, आदित्य शर्मा ने 12 रन देकर 2 विकेट, दीपक शर्मा ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के दूसरे मैच में एसडी क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट इंडिया 41 की टीम को 141 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed