फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Womens of Haryana are making napkins with Amar Ujala Foundation

अमर उजाला की प्रेरणा से महिलाएं बन रही सशक्त, विज बोले- बेटियां रच रहीं इतिहास

Thu, 16 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Womens of Haryana are making napkins with Amar Ujala Foundation
Haryana Minister Anil Vij
अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से नूंह  की बेटियां इतिहास रच रही हैं। इस तरह के प्रयासों से आने वाले समय में प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। यह बात बुधवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों से नूंह के संगेल गांव में चल रहे सेनेटरी नैपकिन पैड्स का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बेहतरीन प्रयास है। यह महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने महिला समूह के काम को देखते हुए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से हरियाणा के नूंह जिले के गांव संगेल में पाखी स्वयं सहायता महिला समूह की महिलाएं बाजार भाव से बहुत कम मूल्य पर सेनेटरी नैपकिन बना रही हैं।
विज्ञापन


गांव की महिलाएं बना रही हैं पैड्स
फिलहाल पाखी महिला समूह से पांच गांवों की 16 महिलाएं जुड़ीं हैं और वे ही इसका निर्माण कर रही हैं। यह विश्वस्तरीय गुणवत्ता से युक्त है। इसे बनाते समय सभी मानकों का पूरा ख्याल रखा जाता है। गांव की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने और उनमें आत्मविश्वास जगाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। इससे जहां महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, वहीं गंभीर बीमारियों से भी बची रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने दी 5 लाख की राशि

Womens of Haryana are making napkins with Amar Ujala Foundation
Haryana Minister Anil Vij
बाजार मू्ल्य से है बहुत सस्ता
हालांकि यह कुदरत ने ही बनाया है कि हर महिला हर माह मासिक धर्म के दौर से गुजरती है। लेकिन जानकारी के अभाव, झिझक और पैसे की कमी के चलते कई बार वह सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल नहीं करतीं। इस कारण वे कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इसलिए अमर उजाला फाउंडेशन ने पाखी महिला समूह के माध्यम से बाजार मूल्य से सस्ता सेनेटरी नैपकिन महिलाओं को दिलाने का बीड़ा उठाया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी 5 लाख की राशि
उद्घाटन के मौके पर नूंह की महिलाओं का काम देखकर स्वास्थ्य मंत्री विज अभिभूत हुए। उन्होंने महिलाओं इसे कैसे बनाया जाता है, को जाना और नूंह की बेटियों के इस क्रांतिकारी कदम से खुश होकर संस्था को 5 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। यह सेनेटरी नैपकिन न केवल बच्चियों और महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाएगा, बल्कि यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली भी है।

सरकार इसे आशा वर्करों से जोड़ें : महेश्वरी
पाखी महिला समूह की अध्यक्ष महेश्वरी ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का ध्यान से बात सुनने और प्रोत्साहन राशि देने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं उनके सामने मांग रखी कि वे इसे आशा वर्करों के साथ जोड़ दें, ताकि इसे घर-घर पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मेवात के पांचों ब्लाकों सहित पूरे हरियाणा में इसे पहुंचाना संस्था का लक्ष्य है।

माहवारी के दौरान साफ-सफाई या हाइजीन न रखने पर वेजाइना में इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन भी इसी का कारण है जो कि फिर यूटर्स में जा सकता है। इससे कैंसर की भी संभावना बढ़ जाती है। भविष्य में इससे इनफर्टिलिटी की समस्या भी पैदा हो जाती है। इसलिए इस दौरान हाइजीन का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।
- डॉ. पूनम गुप्ता, गाइनोकॉलोजिस्ट, पंचकूला, सेक्टर-16 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed