फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Womens Day Celebration in Chandigarh

Womens Day: कहीं पार्टी तो कहीं वॉक...इस बार महिला दिवस पर ट्राइसिटी में होगा धमाल

Sat, 07 Mar 2020 02:39 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, चंडीगढ़
रूबी सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 07 Mar 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Womens Day Celebration in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस बार 8 मार्च को महिला दिवस खास अंदाज में मनाया जाएगा। कहीं पार्टी... तो कहीं वॉक। ड्रेस कोड साड़ी हो कहीं वेस्टर्न ड्रेस। डांस फ्लोर पर बॉलीवुड और पंजाबी गीतों की डिमांड के साथ स्पेशल पकवान परोसे जाएंगे। अभी तो पार्टी शुरू हुई है.. अंदाज में यह कार्यक्रम सेलिब्रेट किया जाएगा। लेडीज ग्रुप से लेकर अन्य ग्रुप इस बार धमाल के मूड में हैं। आइए जानते हैं ट्राइसिटी में क्या-क्या तैयारियां चल रही हैं-
विज्ञापन


‘रन इन ए साड़ी’ थीम पर दौड़
डॉक्टर, इंजीनियर और हाउस वाइस से लेकर विदेशी बहु इस ग्रुप की सदस्य हैं। ये ग्रुप है द रन ग्रुप फाउंडेशन। इनका मकसद लेडीज को फिट रखने का संदेश देना है, वो भी बिलकुल भारतीय पारंपरिक ड्रेस में। ‘रन इन ए साड़ी’ थीम पर यह दौड़ होगी, जिसमें करीब 250 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह वॉक गोल्फ क्लब से लेकर सुखना लेक तक होगी।
विज्ञापन


रेनबो लेडीज क्लब की पार्टी में डांस का धमाल
पंचकूला का सबसे पुराना लेडीज क्लब रेनबो की ओर से वुमन डे की सेलीब्रेशन भी खास होगी। यहां लेडीज वुमन डे पर डांस का सेलीब्रेशन होगा। यह पार्टी 7 मार्च को रेस्टोरेंट इंडस्ट्रियल एरिया में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वी ग्रुप की पेटिंग एग्जीबिशन

सिटी की आर्टिस्ट ग्रुप वी की ओर से गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में कलर्स ऑफ एक्सप्रेशन थीम पर एग्जीबिशन चल रही है। यह खास तौर पर वुमन डे पर ही आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में देशभर से 65 फीमेल आर्टिस्ट ने प्रस्तुत किया है। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक डिस्प्ले है।

नाबार्ड पंजाब रीजनल ऑफिस में होगा सेलीब्रेशन
नाबार्ड पंजाब रीजनल ऑफिस सेक्टर-34ए की ओर से भी वुमन डे सेलीब्रेट किया जाएगा। यह कार्यक्रम छह मार्च को 10.30 बजे होगा। इस सेलीब्रेशन में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

वुमंस डे पर होटल में भी होगी खास सजावट
सिटी में लेडीज ग्रुप की ओर से क्लब में खास पार्टी आयोजित की ही जा रही है। साथ ही यहां के होटलों से लेकर रेस्टोरेंट में खास सेलीब्रेशन एवं सजावट की जा रही है। मॉल से लेकर होटल में वुमन डे पर फूलों से डेकोरेशन की गई है और यहां कई फन गेम्स भी रखी गई है, जिसको जीने वाली लेडीज को प्राइज भी दिया जाएगा। सेक्टर-26, 43, 35 के कुछ होटल एवं रेस्टोरेंट में वुमन गेस्ट के लिए स्पेशल फन गेम्स भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed