फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women will be kingmaker in Haryana polls

हरियाणा चुनाव में महिलाएं बनेंगी किंगमेकर

Sun, 14 Sep 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Women will be kingmaker in Haryana polls

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की चौधर होगी। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2014 के दौरान 74 लाख 49 हजार 287 महिला मतदाता हैं। जबकि वर्ष 1967 के विधान सभा चुनाव के दौरान 20 लाख 57 हजार 541 महिला मतदाता थीं।

विज्ञापन


पिछले पांच साल में राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 5967250 थी जो कि इस बार 7449287 हो गई है। पिछले 12 विधानसभा चुनाव में किसी चुनाव के अंतराल में मतदाताओं की संख्या इतनी तेजी से नहीं बढ़ी जितनी इस बार बढ़ी है।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्ष में 14,82,037 महिला मतदाता बढ़ गई हैं। मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश की सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में से बादशाहपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक एक लाख 47 हजार 730 महिला मतदाता हैं। जबकि नारनौल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 59 हजार 187 महिला मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की बादशाहपुर विधानसभा हलके में सबसे अधिक 3 लाख 13 हजार 82 मतदाता हैं, जबकि नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम एक लाख 26 हजार 605 मतदाता हैं।

हरियाणा में वर्ष 1967-2014 में कुल मतदाता

Women will be kingmaker in Haryana polls

वर्ष-----कुल संख्या----------पुरुष-------------महिला
1967---4387980------------2330439--------2057541
1968---4552539------------2422419---------2130120
1972---5091082------------2691546--------2399536
1977---5938821------------3151697--------2787124
1982---7152281------------3813249--------3339032
1987---8700628----------4640677--------4059951
1991---9731912------------5247486-------4484426
1996---11155242-----------6008407-------5146835
2000---11153183-----------6080339-------5072844
2005---12735888----------6903732-------5832156
2009---13116965-----------7149715-------5967250
2014----16158117-----------8708830-------7449287

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed