फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women see the face of husbands sitting on strike in fatehabad

अनोखा करवा चौथः अनशन पर बैठे पति तो धरनास्थल पहुंच महिलाओं ने किया चांद का दीदार

Sun, 28 Oct 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Sun, 28 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
women see the face of husbands sitting on strike in fatehabad
धरनास्थल पर पूजा करती महिलाएं

रोडवेज आंदोलन को समर्थन में पिछले तीन दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों के लिए करवाचौथ की रात एक नया सरप्राइज लेकर आई। फतेहाबाद के लाल बत्ती चौक पर धरने पर बैठे इन कर्मचारियों की पत्नियां अपना व्रत तोड़ने के लिए सजधज कर धरनास्थल पर पहुंच गई और धरनास्थल पर ही चांद का दीदार कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। 

विज्ञापन


धरनास्थल पर व्रत खोलने का आइडिया सबसे पहले बिजली निगम के कर्मचारी अजय वशिष्ट की पत्नी एडवोकेट कमलेश वशिष्ट को आया। कमलेश के पति अजय वशिष्ट लाल बत्ती चौक पर रोडवेज आंदोलन के समर्थन में अपने साथियों के साथ धरने पर बैठे हैं। इस धरने पर उनके साथ सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूप सिंह, अध्यापक नेता राजपाल मिताथल, प्रदीप यादव, सुरजीत दोसाद, रामनिवास शर्मा, हनुमान लाइनमैन, भगत सिंह अध्यापक नेता भी धरने पर शामिल थे। 

विज्ञापन

एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति साथी रोडवेज कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। करवाचौथ हमेशा से नारी शक्ति व पतिव्रतता का प्रतीक है। ऐसे में हमारा व्रत उनके लिए कमजोरी ना बने और उनको धरना छोड़कर घर ना लौटना पड़े, इसके लिए मैने व सभी धरनारत कर्मचारियों की पत्नियों से मिलकर धरनास्थल पर ही व्रत खोलने का निर्णय लिया। 

कमलेश वशिष्ठ ने कहा कि इसके बाद रात चांद निकलते ही वे सभी महिलाओं के साथ आरती व व्रत खोलने का सारा सामान लेकर लाल बत्ती स्थित अम्बेडकर पार्क में जा पहुंची। चांद निकलने के बाद धरनास्थल पर ही कर्मचारी नेताओं की पत्नियों ने अपने-अपने पति की पूजा अर्चना की और उनके हाथ से जल ग्रहण कर अपना करवाचौथ का व्रत खोला। हालांकि इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने अनशन पर होने के चलते कुछ भी नहीं खाया-पिया। इस पर मौके पर महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि वो रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed