फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

...'नहीं तो वापस ले लेंगे बहादुर बहनों का सम्मान '

Thu, 04 Dec 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 04 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

बस में दो सगी बहनों के साथ हुई छेड़खानी के मामले में जांच चल रही है। यदि शिकायत झूठी मिली तो उनको जो सम्मान सरकार देगी, उसे वापस ले लिया जाएगा। फिलहाल वे सम्मान की हकदार हैं और दोनों को रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। यह बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने कही। वह बुधवार को थाना खुर्द गांव में जाने से पहले रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों बहनों ने तीनों लड़कों को छेड़खानी के बाद जिस निडरता से खदेड़ा है वह काबिले तारीफ है। इसके लिए वह सम्मान की हकदार हैं और उन्हें आगे भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए छेड़खानी का मामला एक बड़ा मुद्दा है। इसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


लड़कियों की बहादुरी की वजह से ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने दोनों बहनों को सराहा है। चालक और परिचालक यदि इस मामले को शांत कराने को लेकर आगे आए होते तो उन्हें निलंबित नहीं किया जाता। वीडियो देखकर साफ लगता है कि लड़कियों के साथ बदतमीजी की गई, जिसके बचाव में दोनों ने बेल्ट से लड़कों की पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को सीखना पड़ेगा मुकाबला करना

Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

सुमन दहिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं 15 सालों तक वकालत की है। उन्हें पता है कि लड़कियों के हाथापाई हुई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर लड़कों ने पीछा छुड़ाने की कोशिश क्यों नहीं की।

मीडिया द्वारा दूसरे वीडियो के सामने आने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस घटना का दूसरा पहलू देखने को मिल रहा है। हालांकि दोनों घटनाओं में छेड़खानी तो हुई है। इसी वजह से हाथापाई हुई है।

इस तरह का मुकाबला करना लड़कियों को सीखना पड़ेगा। उनका कहना है कि जब भी कोई लड़की या महिला आवाज उठाती है तो उसकी आवाज को हमेशा दबाया जाता है। इन पर समझौता करने का दबाव डाला गया है। क्योंकि उन लड़कों की नौकरी और भविष्य का सवाल है। क्योंकि हमारा समाज हमेशा से मानता है कि एक लड़की गलत है और लड़का सही है।

सरकार दोनों लड़कियों के साथ

Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

थाना खुर्द की आरती और पूजा ने आत्मसम्मान बचाने के लिए लड़कों की पिटाई की। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अन्य लड़कियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कही।

बुधवार को कविता जैन आरती और पूजा के थाना खुर्द स्थित आवास पर पहुंचीं और दोनों लड़कियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो मनघड़ंत बातें आ रही हैं वे झूठी हैं। जो वीडियो देखा गया है वह सही है। अगर जरूरत पड़ी तो इसकी जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार दोनों लड़कियों के साथ है। कोई नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन बहादुर लड़कियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन और लड़की के पिता राजेश कुमार उपस्थित थे।

बस के परिचालक ने जो बताया

Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

बस के परिचालक लाभ सिंह ने बताया कि वह बस में टिकट काटते हुए जब पूजा और आरती के पास पहुंचा तो दोनों ने कहा कि ये लड़के उनसे बदतमीजी कर रहे हैं।

इस पर उन्होंने लड़कों से आराम से खड़े रहने को कहा और लड़कों का मुंह दूसरी तरफ करा दिया। इसके बाद पूजा से कहा कि अगर फिर से कुछ कहें तो उसे बताएं। इसके बाद वे बस के पिछले हिस्से में टिकट काटने चला गया। इसके बाद उन्हें बेल्ट चलती नजर आई।

यह देखकर चालक ने बस एक तरफ खड़ी कर दी। जब वह बस की पिछली खिड़की से उतरा तो लड़के और लड़कियां नीचे उतरी हुई थीं। लड़के वहां से फरार हो गए। इसके बाद लड़कियां बस बैठ गईं और कंसाला चौकी पहुंचने से पहले ही पुलिस पहुंच गई। उन्होंने हमसे कहा कि तुम बस लेकर चले जाओ आगे कार्रवाई हम कर लेंगे।

'हमने कोई गलत काम नहीं किया है'

Women's Commission Vice president Suman Dahiya statement on brave girl

हम गलत नहीं हैं
कविता जैन के समक्ष आरती ने कहा कि हम गलत नहीं हैं और न ही हमने कोई गलत काम किया है। अगर अपने मान सम्मान को बचाना गलत है तो हम गलत हैं। उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता ने हमें अच्छे संस्कार दिए हैं। आज तक उन्होंने कभी भी कोई गलत कदम नहीं उठाया है।

आरती की बहन पूजा ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके पिता के सिर पर कर्ज है और ये लड़कियां पैसे के लिए ऐसा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार का कोई इनाम नहीं चाहिए। हमने जो किया वो सिर्फ अपने मान-सम्मान को बचाने के लिए किया।
 
दोनों लड़कियों के पिता राजेश का कहना है कि उनकी लड़कियों ने कोई भी गलत कदम नहीं उठाया है। वे जितना भी अपनी बेटियों पर गर्व करें कम है। जिन लोगों ने उनकी लड़कियों के खिलाफ शपथ पत्र दिए हैं वे उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed