फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women made obscene video of a man in Kapurthala

Kapurthala News: सस्ती शराब पीना पड़ा भारी... महिलाओं ने बनाया अश्लील वीडियो, चुकानी पड़ी इतनी रकम

Sun, 25 Jun 2023 03:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

थाना सिटी के जांच अधिकारी इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी महिला अभी फरार है। तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Women made obscene video of a man in Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सस्ती शराब पीने के लालच में सैनिक स्कूल कर्मी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। मोहल्ला मेहताबगढ़ में जब वह अपने दोस्त संग शराब पीने गया तो एक महिला ने घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद धमका कर 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना सिटी में पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्जकर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने थाना सिटी में शिकायत दी कि बीते दिन वह अपने दोस्त के साथ साइकिल पर मोहल्ला मेहताबगढ़ में सस्ती शराब पीने गया था। तभी वहां खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि उसके घर में बेड ठीक करना है, उसकी मदद कर दो। जब वह दोनों उस महिला के साथ उसके घर गए तो वहां पहले से ही एक महिला और दो युवक मौजूद थे। उन्होंने गोवर्धन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसे को पीटने लगे और जबरन कपड़े उतारकर नंगा कर दिया। 
विज्ञापन


तभी पास खड़ी एक अन्य महिला ने भी अपने सारे कपड़े उतार डाले और उसको बिस्तर पर धकेल महिला भी बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर उसने काफी शोर मचाया लेकिन कोई मदद को नहीं आया। बाद में उन्होंने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 20 हजार रुपये मांगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घबरा कर हामी भर दी और उसके दोस्त गोवर्धन ने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले और उसने 04 हजार रुपये  एकत्रित कर उन्हें दे दिए और घर लौट आए लेकिन इसके बाद भी सभी पांचों आरोपी उनसे और पैसों की मांग करने लगे और न देने की सूरत में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 


थाना सिटी के जांच अधिकारी इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी महिला अभी फरार है। तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed