फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women give birth child in toilet

महिला ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में नहीं मिला था कमरा

Mon, 22 May 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 22 May 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी शर्मनाक घटना ने सिस्टम के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी। एक महिला ने अपने बच्चे का जन्म शौचालय में दिया, क्योंकि अस्पताल में उसे कमरा नहीं मिला। कैथल नागरिक अस्पताल ने एक गर्भवती महिला की सुध नहीं ली। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही के कारण महिला ने शौचालय में ही बच्ची को जन्म दे दिया। डिलीवरी होने पर महिला चिल्लाई तो शोर सुनकर पति वहां पहुंचा और टॉयलेट सीट में पड़े बच्चे को उठाया। इसके बाद भी स्टाफ का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो महिला के पति ने उसे गोद में उठाकर बेड तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


अंबेडकर कालोनी निवासी ईश्म सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह तीन बजे उसकी पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस का नंबर न होने पर वह अपनी मां कृष्णा देवी व चचेरे भाई के साथ उसे बाइक पर लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। लेकिन डिलीवरी कक्ष के साथ वाले कमरे में कोई नहीं था। इस पर उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी कक्ष में जाने को कहा।
विज्ञापन


जब पत्नी वहां गई तो एक महिला सफाई कर रही थी। जब उसे शिकायत बताई तो उसने किसी स्टाफ सदस्य को बुलाने की बजाय डिलीवरी में समय लगने की बात कहते हुए बाहर जाने के लिए कह दिया। दो घंटे तक उसकी पत्नी दर्द से तड़पती रही, लेकिन वहां न तो कोई स्टाफ सदस्य और न ही कोई चिकित्सक वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच बजे उसकी पत्नी शौचालय के लिए गई तो वहां उसकी डिलीवरी हो गई। उधर महिला की सास किशनी देवी ने बताया कि स्टाफ और चिकित्सकों की इस लापरवाही के चलते उसकी बहू सीमा व नवजात बच्ची की जान भी जा सकती थी। ऐसे लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


अस्पताल के शौचालय में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला उनके संज्ञान में है। लापरवाही कहां हुई है इस बारे में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. ओमप्रकाश, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed