फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women constable_chandigarh police_night duty_ig darbar

महिला कांस्टेबल ने कहा, रात में ड्यूटी नहीं, आखिर क्यों...

Fri, 29 Nov 2013 10:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
women constable_chandigarh police_night duty_ig darbar
कांस्टेबल भर्ती हुए 25 साल हो गए हैं। अभी तक प्रमोशन नहीं मिली है। अब तो बच्चे भी प्रमोशन के बारे में पूछने लग पड़े हैं। कुछ इस तरह की गुहार चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने वीरवार को आईजी के दरबार में लगाई।
विज्ञापन

 
आईजी आरपी उपाध्याय ने अपने जवानों की दिक्कतें जाने के लिए दरबार लगाया। सुबह से लेकर शाम तक चले दरबार में करीब 81 पुलिस जवान आईजी के सामने पेश हुए और अपनी परेशानियां बताईं।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने ट्रांसफर को लेकर गुहार लगाई। उसका कहना था कि पीसीआर में रात के समय ड्यूटी देनी पड़ती है। घर में बच्चे अकेले होते हैं। उनकी ट्रांसफर किसी दूसरी यूनिट में कर दी जाए जिसें रात की ड्यूटी न देनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस विभाग से रिटायर्ड होने वाले जवान ने कहा कि उनके घर में अब कमाने वाला कोई नहीं है। इतने साल पुलिस विभाग की सेवा है। उसने बेटे को होमगार्ड में भर्ती करने की मांग की।

वहीं पुलिस जवानों ने अपनी इंक्वायरी समेत अन्य सर्विस मैटर को लेकर आईजी के सामने अपनी दिक्कतें रखीं। आईजी ने सभी जवानों को जल्द से जल्द उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया।


पुलिस जवानों को मिलने के लिए आईजी ने हर शुक्रवार को चार से छह बजे तक का समय फिक्स किया है। आईजी के सामने पेश होने से एक दिन पहले जवानों को अपनी परेशानी की जानकारी आईजी स्टाफ को देनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed