फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women commission ordered to investigation of all universities in Punjan

यूनिवर्सिटी वीडियो केस: अब पंजाब के सभी विश्वविद्यालयों की होगी जांच, सात दिन में खुलेगा मोहाली कांड का राज

Sun, 18 Sep 2022 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 08:34 PM IST
सार

मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार और एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि पकड़ी गई एक छात्रा ने हिमाचल प्रदेश के एक आरोपी के साथ अपना वीडियो साझा किया था, जिसकी भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
Women commission ordered to investigation of all universities in Punjan
प्रेसवार्ता करतीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वायरल वीडियो मामले के बाद राज्य महिला आयोग ने पंजाब के तमाम विश्वविद्यालयों की जांच करने का आदेश जारी किया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीष गुलाटी ने रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की परिधि में सभी विश्वविद्यालयों के हॉस्टल और शौचालयों की गहनता से जांच की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने सीयू में पेश आई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से जिम्मेदारी से काम लेते हुए इस मामले को आगे न फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी आवश्यक निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उधर, मोहाली जिला प्रशासन और पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले की जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है। संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार और एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि पकड़ी गई एक छात्रा ने हिमाचल प्रदेश के एक आरोपी के साथ अपना वीडियो साझा किया था, जिसकी भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईपीसी 354-सी और आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच सात दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed