फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   women came in vulnerable of brunning parali, died in hospital

धान की पराली की चपेट में आयी महिला, झुलसकर तोड़ा दम

Mon, 07 Nov 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
women came in vulnerable of brunning parali, died in hospital
महिला की मौत - फोटो : Demo Pic

गांव दोसांझ में धान की पराली की आग से बुजुर्ग महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना मेहना पुलिस ने किसान के खिलाफ महिला की मौत और जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


इस केस की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गांव दोसांझ में किसान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजू ने अपने खेत में शनिवार देर शाम को धान की पराली के नाड़ी को आग लगा दी थी। इस वजह से वहां धुआं फैला हुआ था। 
विज्ञापन


इस दौरान गांव की गरीब दलित परिवार की बुजुर्ग महिला जीतो (80) पत्नी दलबारा सिंह अपने घर से अपने बेटे हरजीत सिंह के घर जा रही थी। धान की पराली के नाड़ी को लगाई आग कारण धुएं की वजह से उसकी आंखों में धुंधलापन आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थाना मेहना में आरोपी किसान के खिलाफ दो केस दर्ज

women came in vulnerable of brunning parali, died in hospital
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

इस दौरान आग की तेज लपटों ने बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। इस दौरान कुछ नौजवानों ने बुजुर्ग महिला को आग की लपटों में से निकालकर सिविल अस्पताल लाया। 

उसकी हालत गंभीर होने से उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना मेहना पुलिस ने मृतक बुजुर्ग महिला के पोते रेशम सिंह के बयान पर किसान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी किसान के खिलाफ जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में एक अन्य केस दर्ज किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने धान की पराली को आग न लगाने के आदेश जारी किए होने के बावजूद किसानों की ओर से खेतों में पराली को धड़ल्ले से आग लगाई जा रही है। 

 जिले में अब तक किसानों के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज किए गए हैं और 2013 में करीब 19 केस दर्ज किए गए, लेकिन 2014 में लोकसभा चुनाव होने से जिले में सिर्फ एक किसान के खिलाफ और 2015 में 2 किसानों खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed