फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women are doing real job

‘असली काम तो महिलाएं कर रही हैं’

Sun, 27 Oct 2013 09:35 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
women are doing real job
स्मार्ट, जमीन से जुड़ी और अवार्ड विनर हैं.... बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता। बॉलीवुड में काम करते हुए भी वे पंजाब को नहीं भूलतीं। उनके दिल में महिलाओं के लिए बहुत इज्जत है। इसलिए उनसे महिलाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘असली काम तो महिलाएं ही कर रही हैं।
विज्ञापन


रूप कोई भी हो, काम उसी का है।’ दिव्या दत्ता स्मार्टेस्ट वुमन कांटेस्ट में महिलाओं से मुखातिब होकर बोलीं, ‘चाहे कितनी भी व्यस्त हों, खुद के लिए समय जरूर निकालें।’
विज्ञापन


दिव्या दत्ता का भाग मिल्खा भाग का कैरेक्टर हो या फिर स्पेशल-26 का। दिव्या ने अपने अभिनय से ऑडियंस को दीवाना बना दिया। अब वे मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘ट्रैफिक’ में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ इंडियन एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी हैं। उनकी दो फिल्में बालाजी फिल्म्स के साथ होंगी और एक हॉलीवुड फिल्म आएगी।

दिव्या ने कहा कि पंजाब उनके लिए पहले है। फिल्म ‘शहीदे मोहब्बत’ उनके कैरियर की पहली सीढ़ी थी। उसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्में कीं। अगर कोई पंजाबी फिल्म मिली तो जरूर काम करेंगी।

उन्होंने बताया कि भाग मिल्खा भाग में उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा। वे ‘स्पेशल-26’ के लिए स्पेशल अवार्ड पा चुकी हैं।

अगले साल पूरी होगी मां पर किताब
दिव्या दत्ता ने कहा कि वो अपनी मां पर एक किताब लिख रहीं हैं। अगले साल तक यह किताब पूरी हो जाएगी। हाल ही में उन्होंने अपनी मां की एक किताब को रिलीज किया है। उसका नाम ‘कतरा-कतरा जिंदगी’ है।

अपने लिए समय निकालें
दिव्या के मुताबिक ‘आप स्मार्ट बनना चाहती हैं तो खुद को समय जरूर दीजिए। बच्चों को तैयार कीजिए, पति के लिए तैयारियां कीजिए, लेकिन अपने लिए समय जरूर निकालिए। बिना समय निकाले काम नहीं चलेगा।’


यह है वह स्टेज जहां से मैं बनी
एवरग्रीन बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपने शुरुआती दिन कभी नहीं भुलतीं। जब वे चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर की मंच पर चढ़ी तो पहले झुककर स्टेज को सजदा किया। फिर फिर बोलीं, ‘यही वह स्टेज है जहां से उठकर मैं बॉलीवुड पहुंची और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड पा सकीं।’


पसंदीदा एक्टर-अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री-मधुबाला
पसंदीदा गायक-किशोर कुमार
खाली वक्त-किताब पढ़ना
लेखन का शौक आर्टिकल लिखना
पसंदीदा खाना-मां के हाथ से कुछ भी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed