फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman's body found in a deserted place, fear of murder after rape

Chandigarh News: सुनसान जगह में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 29 Feb 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in a deserted place, fear of murder after rape
मनीमाजरा। मोहाली सीमा के साथ लगते सेक्टर-54 की सुनसान जगह पर बुधवार शाम को पुलिस को एक 60 साल की महिला का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या की गई है। सेक्टर-54 के सरकारी स्कूल के पास वाले सुनसान एरिया में इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार शाम को घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी चरनजीत सिंह विर्क और सेक्टर-39 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला के शव को वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस को यह भी कहना कि इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मौके पर एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर खून आदि के नमूने भी लिए हैं। घटना की सूचना महिला के परिजनों तक भी पहुंच गई थी। वे मोहाली के एक एरिया में बनी झुग्गियों में रहने वाले हैं। महिला के परिजनों ने उसकी पहचान कर पुलिस को बताया कि महिला कल से घर से लापता थी। वहीं, महिला और उसका परिवार यूपी के बस्ती जिला के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस पास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करके आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed