फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman worker molestation accused reegan kumar appointed as sdm officer

हरियाणा: महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपी को एसडीएम पद से नवाजा, आदेश हुए जारी

Fri, 22 Jun 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
woman worker molestation accused reegan kumar appointed as sdm officer
आईएएस, रीगन कुमार

हरियाणा सरकार ने उत्कर्ष सोसायटी में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को एसडीएम पद से नवाजा है। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश के अनुसार रीगन को नूंह और तावड़ू का एसडीएम बनाया गया है। 

विज्ञापन


रीगन पर बीते माह महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पहले तो मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन विवाद के तूल पकड़ने पर दो तीन दिन बाद मामला दर्ज कर रीगन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें साथ ही जमानत मिल गई थी। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने मामले को विभागीय यौन उत्पीड़न समिति को भी जांच के लिए भेजा हुआ है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। महिला कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में 12 जुलाई को पेशी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि महिला कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में कोई निर्णय आता, सरकार ने रीगन को बड़े पद से नवाज दिया है। शुक्रवार को सरकार ने एक आईएएस और चार एचसीएस के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed