फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   woman was made to run half nude in streets In Tarn Taran of Punjab

शर्मनाक: महिला को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया, चिल्लाती रही वो... वीडियो बनाते रहे लोग, किसी ने मदद तक न की

Sat, 06 Apr 2024 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन
अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Apr 2024 11:26 AM IST
सार

तरनतारन में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक की मां को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया। महिला मदद मांगती रही, किसी ने एक न सुनी। उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

विज्ञापन
woman was made to run half nude in streets In Tarn Taran of Punjab
पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक के प्रेम विवाह का खामियाजा उसकी मां को भुगतना पड़ा। कस्बा वल्टोहा की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम विवाह करने वाले युवक की मां को अर्धनग्न कर गलियों में दौड़ाया। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने भी रिपोर्ट मांग ली है। आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहती युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब छह बजे आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मनी और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर आए और चिल्लाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया। उसकी कमीज फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया और गलियों में दौड़ाया। वह मदद के लिए चिल्लाई, तो उसका पति और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। 
Trending Videos

आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के मुताबिक शरणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर निवासी वल्टोहा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि 31 मार्च की रात को ही पुलिस के पास जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं पुलिस ने मामला भी चार अप्रैल को दर्ज किया।

 

वीडियो बनाते रहे आरोपी, किसी ने नहीं की मदद
आपबीती बताते हुए महिला ने बताया कि जब आरोपी उसे अर्धनग्न कर दौड़ा रहे थे तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो भी बनाते रहे, जिसका एक राहगीर ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो बनाना बंद कर दी। इस सब के बावजूद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 

तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के एक गांव में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed