फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman threatened to change her religion in Chandigarh

Chandigarh News: पहले कार जलाई, फिर धमकी भरा पत्र फेंका, लिखा- बदल लो धर्म वरना अंजाम बुरा होगा

Sun, 25 Jun 2023 10:54 AM IST
ajay kumar बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

धमकी भरे इस पत्र से महिला काफी डरी हुई हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने एसएसपी से भी मदद मांगी है।

विज्ञापन
Woman threatened to change her religion in Chandigarh
सेक्टर-20 स्थित शिकायतकर्ता महिला के घर के बाहर खड़ी जली कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 बी निवासी 52 वर्षीय महिला की कार को किसी ने आग लगा दी। फिर दो दिन बाद उनके घर में एक धमकी भरा पत्र फेंककर धर्म बदलने को कहा। साथ ही चेतावदी दी है कि ऐसा नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इससे वह परेशान हैं। महिला की शिकायत पर सेक्टर-19 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि वह ईसाई है और जीएमसीएच-32 में नर्सिंस अफसर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बीते 21 जून की रात करीब 1:10 बजे घर के बाहर खड़ी उनकी चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार को कुछ लोगों ने आग लगा दी। पड़ोसियों ने उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर उन्होंने पुलिस और फायर विभाग को जानकारी दी। इसके बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसके बाद 23 जून की रात 1:20 बजे उनके घर के दरवाजे पर पत्थर मारा। सुबह 6:30 बजे जब उन्होंने देखा तो पत्थर के साथ एक धमकी भरा पत्र भी था। इसमें उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में उन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया और कहा गया है कि वह मासूम लोगों को चर्च ले जाकर ईसाई बनाने का काम बंद कर दें अन्यथा अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी गाड़ी जली है, आगे कुछ और भी जल सकता है। पत्र भेजने वालों ने कहा है कि उनकी टीम उन्हें काफी समय से फालो कर रही है और उनके पास सारे सबूत हैं। जिन लोगों को वह चर्च लेकर गई थी, उनमें से कुछ उनके भी लोग थे। धमकी देने वालों ने उन्हें 10 दिन में ईसाई धर्म छोड़ने की चेतावनी भी दी है। साथ ही कहा है कि उनकी नजर उन पर है। 10 दिन में अगर धर्म नहीं बदला तो अपनी और अपनी बेटी की जिम्मेदार वह खुद होंगी। धमकी भरे इस पत्र से महिला काफी डरी हुई हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने एसएसपी से भी मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed