फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman swallowed poisonous substance in women's police station

महिला थाने में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

Wed, 18 Aug 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Woman swallowed poisonous substance in women's police station
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित महिला थाने में मंगलवार दोपहर एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिरकर पड़ी। पुलिस ने मलोया निवासी युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद खुलासा होगा कि उसने जहरीला पदार्थ क्यों निगला। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांच साल पहले मलोया में ही रहने वाले एक व्यक्ति से युवती की शादी हुई थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक मारपीट कर दहेज की मांग कर रहा था। जब भी मामला बढ़ जाता, माफी मांग कर युवती को घर ले जाता। दो साल पहले उसने युवती को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मलोया में ही किराये पर रहती है। इसे लेकर महिला थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि केस दर्ज करवाने के बाद से ही पुलिस पीड़िता को थाने बुलाकर सारा दिन बैठाने के बाद वापस भेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed