फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman sent jail for strangulation killing her husband

गला दबाकर पति की हत्या करने के आरोप में महिला को भेजा गया जेल

Sun, 19 Jul 2020 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman sent jail for strangulation killing her husband
चंडीगढ़। बीते 14 जुलाई को सेक्टर-41 निवासी 35 वर्षीय गुरदेव की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान हरप्रीत कौर (25) के रूप में हुई है। शनिवार को आरोपी महिला को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरदेव के ज्यादा नशा करने की आदत के चलते उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। सोमवार रात जब गुरदेव नशे की हालत में घर पहुंचा तो आरोपी पत्नी ने उसका गला दबा दिया। हाथापाई के दौरान गुरदेव सीढ़ियों से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर किया है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार की सुबह गुरदेव घर की सीढ़ियां के पास संदिग्ध हालत में मृत मिला था। इस दौरान घर वालों ने देखा कि गुरुदेव के गले पर कट का निशान बना हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि गुरुदेव सेक्टर 17 स्टेट एजी ऑफिस में बतौर चपरासी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed