फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman murdered by repeated blows with a cooker and a frying pan

Chandigarh News: कूकर और तवे से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या

Sun, 22 Feb 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by repeated blows with a cooker and a frying pan
चंडीगढ़। दड़वा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक 35 साल की महिला की कूकर और तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार इसी बीच पड़ोस में रहने वाला विनोद (25) कमरे में घुस आया। उसने अंदर से कुंडी लगा ली और महिला से जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला के गले और शरीर पर कई गहरे जख्म मिले हैं। यही नहीं, आरोपी ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
विज्ञापन

वारदात दोपहर एक बजे की है। हत्या के बाद आरोपी खून से लथपथ महिला के पास ही बैठा उसका मोबाइल फोन चलाता रहा। पास के कमरे में रहने वाले किरायेदार ने शोर सुनकर हल्ला मचाया। इस दौरान महिला का रिश्तेदार मौके पर पहुंचा। खिड़की से झांकने पर महिला खून से लथपथ दिखी। दरवाजा खुलवाने की कोशिश में आरोपी ने रिश्तेदार पर भी तवे से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग जुट गए। इसी बीच दोपहर में खाना खाने पहुंचे महिला के पति ने खून से लथपथ पत्नी को सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी सतनाम सिंह और दड़वा चौकी प्रभारी रवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर से खून से सना कूकर और तवा बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ वीडियोग्राफी भी कराई है। दड़वा पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पति ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ दड़वा में रहती थी। परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लालगंज का रहने वाला है। महिला का पति बलटाना में वेल्डिंग का काम करता है और घटना के समय ड्यूटी पर था। बच्चे स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का मृतका के साथ झगड़ा होता रहता था
पुलिस के अनुसार आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा था और वह पहले भी आक्रामक व्यवहार करता था। आरोपी कई कई दिनों तक न नहाता था और न ही घर से बाहर निकलता था। पहले भी उसका मृतका के साथ झगड़ा होता रहता था। बच्चों के खेलने पर वह आक्रामक हो जाता था। आरोपी का भाई ड्राइवर है जबकि पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। आरोपी पहले अपने पिता के साथ दड़वा स्थित एक ट्रांसपोर्ट में वेल्डिंग करता था, फिलहाल घर पर ही रहता था। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed