फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman mauled to death by stray dogs in Kapurthala

Kapurthala: सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों का आतंक, पशु चराने गई महिला को नोच-नोच कर मार डाला, एक गंभीर

Wed, 07 Feb 2024 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

झुग्गियों में रहने वाले केवल ठाकुर उर्फ राजू की 32 वर्षीय पत्नी राम परी देवी मंगलवार शाम छह बजे अपने पशुओं को चराने के लिए लेकर गई थी। उसी समय 15-20 आवारा कुत्तों ने राम परी देवी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Woman mauled to death by stray dogs in Kapurthala
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के समीपवर्ती गांव पस्सन कदीम में 15-20 आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोच-नोच कर मार डाला। एक अन्य महिला को गंभीर जख्मी कर दिया। इन आवारा कुत्तों ने इतनी बुरी तरह से महिला को नोचा कि उसके सिर से बाल अलग कर दिए। उसकी खोपड़ी तक दिखने लगी थी।
विज्ञापन


मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है और जख्मी महिला भी अस्पताल में उपचाराधीन है। एक सप्ताह पहले आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को ऐसे ही नोच-नोच कर मार डाला था। जिसके बारे में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास ही झुग्गियों में रहने वाले केवल ठाकुर उर्फ राजू की 32 वर्षीय पत्नी राम परी देवी मंगलवार शाम छह बजे अपने पशुओं को चराने के लिए लेकर गई थी। उसी समय 15-20 आवारा कुत्तों ने राम परी देवी पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे इस कदर नोच खाया कि उसकी खोपड़ी तक दिखने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश मुनि के बेटे अस्सु कुमार को भी आवारा कुत्तों ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। पिंकी देवी पत्नी जोगी मुनी भी इन कुत्तों का शिकार बनी और गंभीर जख्मी है। 

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को थाना कबीरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, वहीं  शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखा गया है। गुरदेव सिंह सरपंच, जसविंदर सिंह, सरदार दयाल सिंह बलजिंदर सिंह सोनू सतनाम सिंह सरदूल सिंह डॉ. सुखविंदर सिंह फुम्मन सिंह मुख्तियार सिंह सुखचैन सिंह निशान सिंह सुच्चा सिंह गुरचरण सिंह सिंगारा सिंह, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह गोल्डी आदि ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे आदमखोर कुत्तों ने जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए। 


थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई गुरसाहिब सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बच्चे की घटना की सूचना मिली है, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचित नहीं किया। बच्चे का परिवार भी गांव छोड़कर जा चुका है। उन्होंने बताया कि गांव के पास ही हड्डारोड़ी है, जहां ये कुत्ते जमा रहते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए वह नगर काउंसिल सुल्तानपुर लोधी को भी पत्र लिख रहे है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed