{"_id":"ffd6c54d0abb33fb509c36b7b47f76c3","slug":"woman-killed-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस का इंतजार कर रही महिला को कार ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम करीब पौने सात बजे लालडू मंडी बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला (55) की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मधुबाला पत्नी प्रेमचंद धीमान निवासी विश्वकर्मा मोहल्ला, डेराबस्सी बीती शाम लालडू मंडी में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इस हादसे में मधुबाला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।