{"_id":"3f84455efc66b61312e21dd5618170ca","slug":"woman-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने ली महिला की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 7-8 के लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार ने आटो को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें घायल एक महिला धन्नो की पीजीआई में 4 घंटे के इलाज के दौरान मौत हो गई। आटो में ड्राइवर समेत तीन महिलाएं सवार थीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को जीएमसीएच-16 में पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला और उसकी बेटी को पीजीआई रेफर कर दिया था। जबकि आटो चालक और उसकी पत्नी को मामूली चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
आटो के ड्राइवर अंशु ने बताया कि महिला उसकी मासी थी। वह अपनी मासी धन्नो और उसकी बेटी रेनु और पत्नी को अपने आटो से सेक्टर-27 डी में छोड़ने जा रहा था।
उसने बताया कि जैसे ही वह आटो लेकर सेक्टर-7-8 के लाइटों पर पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने आटो को टक्कर मार दी। लोगों से हादसे की सुचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन