{"_id":"58ced6664f1c1bb6681a1d36","slug":"woman-in-wrong-train-rohtak-train-accident-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ट्रेन में चढ़ी महिला, चलती ट्रेन से उतरने समय पैर फिसलने से कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ट्रेन में चढ़ी महिला, चलती ट्रेन से उतरने समय पैर फिसलने से कटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला गलत ट्रेन में चढ़ गई थी, जब उसे पता चला कि यह ट्रेन सांपला नहीं रुकती है तो वह उतरने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गई। इससे महिला के दोनों पैर कट गए। महिला की पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
आकाशवाणी रोहतक के तकनीकी कर्मचारी राम रतन रेडियो कॉलोनी में बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा बनियानी में रहता है। राम रतन की पत्नी शकुंतला रविवार को सांपला जा रही थी। वह करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान पठान कोट से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14036 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर खड़ी हुई।
शकुंतला ट्रेन में सवार हो गई, इसके बाद उसे पता चला कि यह ट्रेन सांपला नहीं रुकती है तो वह ट्रेन से उतरने लगी। लेकिन इस बीच ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। उतरते वक्त शकुंतला का पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गई और उनके दोनों पैर कट गए। एंबुलेंस से इलाज के लिए पीजीआई ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। राजकीय रेलवे पुलिस के एसएचओ ताराचंद ने बताया कि पीजीआई में शकुंतला का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। सूचना के बाद आकाशवाणी रोहतक में भी शोक की लहर है, परिवार भी सदमे में है।