फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman from Himachal Pradesh hanged herself in Dhanas

Chandigarh News: हिमाचल प्रदेश की महिला ने धनास में लगाया फंदा

Sat, 08 Apr 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman from Himachal Pradesh hanged herself in Dhanas
चंडीगढ़। धनास की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी 32 वर्षीय पूजा के तौर पर हुई है। महिला दो दिन पहले ही अपने भाई के घर धनास में आई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार, पूजा पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। दो दिन पहले पूजा का भाई इलाज के लिए उसे पीजीआई में लेकर गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि महिला को अकेले मत छोड़ना। शुक्रवार को भाई ने बहन पूजा को सोता हुआ देखा तो उसे अकेला छोड़कर किसी जरूरी काम से बाहर चला गया। काम निपटाकर जब वह घर लौटा तो देखा कि पूजा का शव पंखे से लटक रहा था। उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed