{"_id":"67390b7afb636055000b213f","slug":"woman-found-unconscious-due-to-drug-overdose-in-hotel-dies-chandigarh-news-c-16-pkl1043-564204-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: होटल में नशे की ओवरडोज से अचेत मिली महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: होटल में नशे की ओवरडोज से अचेत मिली महिला, मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के हयात सेंट्रिक होटल के एक कमरे से 45 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान पंचकूला के सेक्टर-आठ निवासी मिली गोयल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि 12 नवंबर को पंचकूला सेक्टर-आठ निवासी महिला मिली गोयल सेक्टर-सात निवासी दोस्त विधि चावला के साथ हयात सेंट्रिक होटल के कमरा नंबर 235 में आकर रुकी थीं। दोनों ने यहां कमरा लेते समय अपनी-अपनी आईडी दी। 13 नवंबर को विधि चेक आउट करके यहां से चली गई। इसके बाद मिली ही यहां रुकी थीं। रोज दोपहर करीब 12 बजे होटल का स्टाफ कमरे की सफाई के जाता था। रोजाना की तरह शनिवार को जब सफाईकर्मी ने घंटी बजाई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। कमरे से कोई जवाब नहीं आने व कोई हलचल नहीं होने पर कर्मचारी ने होटल के प्रबंधक समेत अन्य स्टाफ को मौके पर बुलाया। इसके बाद दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया तो महिला बेसुध मिली। होटल के स्टाफ ने उसे हिलाया, लेकिन शरीर में कोई हलचल हनीं थी। इसे पर उन्हें तुरंत सेक्टर-16 के जीएमएसएच में ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत होने की सूचना पाते ही सेक्टर-17 थाने की पुलिस व सीएफएसएल की टीमें होटल के कमरे में पहुंचीं, जहां महिला ठहरी हुई थी। जांच टीमों को कमरे में कुछ इंजेक्शन व बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं। रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट आने के बाद ही माैत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मृतका के साथ पहले दिन होटल में ठहरीं विधि चावला व परिवारवालों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। जांच टीमों की ओर से मृतका के फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है ताकि यह पता लग सकें कि वह किस-किस के संपर्क में थी और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लग सकें कि महिला को पिछले चार दिनों के अंदर होटल में कौन मिलने आया था।