Panchkula News: पंचकूला में घग्गर में कार समेत बही महिला, सेक्टर 26 में आठ लोग फंसे, NDRF ने बाहर निकाला
जान बचाने वाले विक्रम, अनिल और बबलू ने बताया कि महिला जैसे ही फूल प्रवाहित कर वापस आ रही थी... वैसे ही अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। महिला ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला में रविवार की सुबह घग्गर नदी में फूल प्रवाहित करने पहुंची महिला कार समेत बहने लगी। गनीमत रही कि पत्थर में गाड़ी फंसने की वजह से महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला एमडीसी सेक्टर -5 की रहने वाली है। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मगर मौके पर पहुंची टीम की सीढ़ी छोटी पड़ गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने नगर निगम की गाड़ी से रस्सी निकाली और पिलर से बांध महिला को बाहर निकाला। इस बीच महिला के बचाव में करीब एक घंटे का समय लगा।
जान बचाने वाले विक्रम, अनिल और बबलू ने बताया कि महिला जैसे ही फूल प्रवाहित कर वापस आ रही थी... वैसे ही अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया।
महिला ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हुई। गाड़ी घग्गर पुल से 50 फीट नीचे चली गई। महिला को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नदी का बहाव विकराल रूप धारण किए हुए है।
नदी में आठ लोग फंसे, NDRF ने बाहर निकाला
उधर, सेक्टर 26 में मछली पकड़ने पहुंचे आठ लोग घग्गर नदी में फंस गए। नदी में अचानक पानी आ गया। इसके बाद इन लोगों को एक टापू में शरण लेनी पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी तो तुरंत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। इन लोगों के साथ दो कुत्ते भी फंसे थे... टीम ने उन्हें भी बाहर निकाल लिया है। उधर, बुर्ज कोटिया में सुबह 10 बजे चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।