{"_id":"620fad09f836277fd6440d13","slug":"woman-died-in-tragic-accident-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: जूस की रेहड़ी में फंसी चुन्नी, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग, पत्नी को तड़पता देख पति हुआ बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: जूस की रेहड़ी में फंसी चुन्नी, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग, पत्नी को तड़पता देख पति हुआ बेसुध
Fri, 18 Feb 2022 08:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:00 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। जूस की रेहड़ी में चुन्नी फंसने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है। पत्नी को तड़पता देख पति बेसुध हो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति के साथ काम में हाथ बटाने जूस की रेहड़ी पर सवार होकर जा रही एक महिला की चुन्नी मशीन में फंस गई। चुन्नी का एक हिस्सा मशीन में तो दूसरा गले में था। इसी दौरान महिला की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता महिला की मौत हो गई। आंखों के सामने पत्नी को तड़प-तड़प कर मरते देख वह बेसुध हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। यह हादसा गुरुवार को गांव चाहड़ के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान कपूर सिंह वाला निवासी 51 साल की शिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि ज्ञान सिंह और उनकी पत्नी जूस की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करते है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम के समय वह लाडोवाल से हंबड़ा रोड पर रेहड़ी पर जा रहे थे। उस समय शिंदर कौर रेहड़ी पर पीछे बैठी हुई थीं। जैसे ही वह चाहड़ गांव के नजदीक पहुंचे, उसी समय रेहड़ी के टायर में शिंदर कौर की चुन्नी का एक हिस्सा फंस गया, जबकि दूसरा हिस्सा महिला के गले से फंसा और झटके के साथ गर्दन धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन
यह हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे दौरान मृतका के पति ज्ञान सिंह को कोई चोट नहीं पहुंची। हादसे के बाद जब महिला का सिर धड़ से अगल हो गया और उसे सड़क पर गिरने के बाद तड़पता देख पति ने विलाप कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। यह हादसा देख लोग हैरान हो गए। ज्ञान सिंह भी वहां बेसुध हो गया था। जिसे लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।