{"_id":"6347b289b9a1027cf35b75e8","slug":"woman-died-during-delivery-in-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: डिलिवरी के दौरान महिला की मौत, पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: डिलिवरी के दौरान महिला की मौत, पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग
Thu, 13 Oct 2022 12:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:15 PM IST
सार
मृतका के पति ने पुलिस को शिकायत देकर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रसव के दौरान महिला की मौत का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिलिवरी के दौरान महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बवाना निवासी महिला के पति ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए हुड्डा पार्क के सामने एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि शाम तक नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। 10 बजे हर घंटे वह डॉक्टर से पूछताछ करता रहा लेकिन डॉक्टर उसे नॉर्मल डिलिवरी होने की बात कहते रहे। रात के नौ बजे के बाद उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई और डॉक्टर ने कहा कि ऐसा डिलिवरी के समय होता है। चिंता की कोई बात नहीं लेकिन स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने उसे बताया कि किसी अच्छे अस्पताल ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टर ने एंबुलेंस बुलाई और उसकी पत्नी को स्वयं लेकर रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल चल पड़ा। वह भी दौड़कर एंबुलेंस में सवार हो गया। इसके बाद रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने पुलिस को शिकायत देकर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन