फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman died due to swine flu in Yamuna nagar of Haryana

कोरोना के बीच हरियाणा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक पीड़ित महिला और संदिग्ध की मौत से हड़कंप!

Mon, 16 Mar 2020 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman died due to swine flu in Yamuna nagar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस के बीच हरियाणा के यमुनानगर में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान कुरुक्षेत्र निवासी स्वाइन फ्लू के एक संदिग्ध मरीज की पिछले दिन मौत हो चुकी है। सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार में परिजन व संबंधी मास्क पहनकर पहुंचे।

विज्ञापन


स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद चिकित्सक विभाग में हड़कंप में मच गया। महिला के परिजनों को विभाग ने टेमी फ्लू दिया गया है। विभाग का कहना है कि महिला का परिजन इससे सुरक्षित है। परिवार के किसी सदस्य में इसके लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। महिला का चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थी।
विज्ञापन


शहर की सुभाष नगर कॉलोनी निवासी महिला हृदय रोग से पीड़ित थी। दस साल पहले उसकी दिल्ली में हार्ट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी की मियाद खत्म होने के बाद रूटीन चेकअप के लिए निजी अस्पताल गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। पांच दिन के इलाज के बाद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं आया। जिसके बाद चिकित्सकों ने परिजनों को महिला की पीजीआई जैसे बड़े संस्थान में इलाज करवाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे मोहाली स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर लिया। महिला की हालत बिगड़ती गई। महिला को हार्ट की प्रोब्लम थी ही, वहीं उसका शुगर लेवल भी बढ़ गया। जबकि बीपी कम पाया गया। इस बीच महिला की किडनी भी प्रभावित पाई गई।

खांसी, फ्लू, गले में दर्द की शिकायत पर जांच की गई और नमूने लैब भेजे गए। जिसमें महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया। लेकिन महिला रिकवर नहीं कर पाई। रविवार देर शाम को महिला की मौत हो गई। सोमवार को परिजन उसे लेकर यमुनानगर पहुंचे। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार महिला का जल्द ही संस्कार कर दिया गया। चूंकि महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी तो परिजन सहित संबंधी व पड़ोसी मास्क पहनकर संस्कार में पहुंचे। 

परिवार को दी टेमी फ्लू, संक्रमण से सुरक्षित
स्वास्थ्य विभाग को चंडीगढ़ से कॉल पर इसकी सूचना दी गई। सीएमओ को बताया कि यमुनानगर निवासी महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं महिला की पूरी डिटेल भी विभाग को मुहैया करवा दी गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल की टीम ने महिला के परिवारिक सदस्यों की जांच की। उनमें संक्रमण नहीं पाया गया। चिकित्सकों ने परिवार के छह सदस्यों टेमी फ्लू की डॉज दी। ताकि उन्हें इससे बचाया जाए। हालांकि परिवार के सभी लोग इससे सुरक्षित हैं।

कोरोना व स्वाइन फ्लू का भय, मास्क पहनकर पहुंचे श्मशान
जिले में कोरोना अलर्ट है। हाल ही में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में इसके लक्ष्ण पाए गए हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर लोगों में भय है। वहीं स्वाइन फ्लू भी एक संक्रामक रोग है। महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। ऐसे में महिला के परिजन, संबंधी, पड़ोसी सहित परिचित मास्क पहनकर संस्कार में पहुंचे। ताकि स्वयं को इससे सुरक्षित रखा जा सके।

महिला का मोहाली में इलाज चल रहा था। इस दौरान जांच में महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। विभाग ने परिवार के लोगों को जांच की है। उनमें इसके लक्ष्ण नहीं पाए गए हैं। परिवार के सभी सदस्य संक्रमण से सुरक्षित है। चिकित्सकों ने परिवार के छह लोगों को टेमी फ्लू दी है। विभाग की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं। डॉ. विजय दहिया, सिविल सर्जन, यमयुनानगर।

कुरुक्षेत्र में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 50 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पिहोवा का रहने वाला था जो पिछले 10 दिनों से पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के किसी संदिग्ध मरीज की मौत होने से साफ इनकार कर दिया। जिला नोडल अधिकारी (डीएमओ)मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश सहोता ने बताया कि अभी तक किसी मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है और न ही स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि दारा सिंह बीमार था लेकिन पांच दिन बाद रिपोर्ट एच वन-एन वन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

जानकारी के अनुसार दस दिन पहले ही जिला मलेरिया विभाग को पिहोवा निवासी इस व्यक्ति के संबंध में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी पीड़ित व्यक्ति के घर भी गए थे। पीड़ित को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां मरीज की जांच करने पर एच वन-एन वन पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद पीड़ित इसी अस्पताल में उपचाराधीन था। 

मृतक के पुत्र विजय कुमार ने बताया कि उसके पिता शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। गुर्दे और किडनी भी खराब हो चुकी थी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता को राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। रविवार को दारा राम के शव को पिहोवा लाया गया। गाड़ी में रखे शव को देख लोग सकते में आ गए, क्योंकि शव पर दवाइयों का छिड़काव कर और कई तरह के पैकिंग कर शव परिजनों को सौंपा गया था।

सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का आया संदिग्ध केस 
पंचकूला में सोमवार को स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला सामने आया। सेक्टर- 20 की रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला सिविल अस्पताल सेक्टर- 6 में मेडिकल जांच के लिए पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद उसे स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने का संदेह था। सिविल अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि यह स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला है। यहां से लिए नमूनों को पुष्टि के लिए पीजीआई भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर -20 की रहने वाली बुजुर्ग महिला बुखार के बाद अस्पताल पहुंची। इस दौरान महिला को सांस लेने की तकलीफ की बात सामने आई। इस पर महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। भर्ती किए जाने के बाद महिला का इलाज किया गया। नोडल ऑफिसर डॉ.  राजीव नरवाल ने बताया महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पीजीआई सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed