{"_id":"5e9da81d8ebc3ed589711ef4","slug":"woman-died-after-drinking-poison-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादू-टोना को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद, महिला ने जहर निकला, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादू-टोना को लेकर दो परिवारों में हुआ विवाद, महिला ने जहर निकला, अस्पताल में हुई मौत
Mon, 20 Apr 2020 07:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट थाना सदर के गांव मचाकी मल सिंह में टोना करने को लेकर दो परिवारों के बीच पैदा हुए विवाद व आपसी झगड़े के बीच एक महिला ने करीब 10 दिन पहले जहरीली दवा पी ली थी और अस्पताल में उपचार अधीन रहते हुए रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने मृतका सुखवीर कौर (25) के पति नाम सिंह की शिकायत पर उनके गांव की दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर के पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में नाम सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को उनके घर के पास रहती कुलदीप कौर ने उनके बाथरूम की दीवार पर रखे उसकी पत्नी सुखवीर कौर के कपड़े उठा लिए थे और कपड़ों को खाली जगह में रखते हुए उन पर जादू-टोना कर दिया था। जानकारी मिलने पर उन्होंने कुलदीप कौर के घर जाकर उलाहना भी दिया था।
विज्ञापन
उलाहना देने की रंजिश में 7 अप्रैल को कुलदीप कौर व उसके परिवार ने उनके घर घुसकर उसके पिता गुरचरण सिंह के साथ मारपीट की थी जिसके संबंध में उन्होंने 7 अप्रैल को थाना सदर में इनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार केस दर्ज करवाने की रंजिश में इन्होंने तेजधार हथियारों से लैस होकर 9 अप्रैल को उनके घर पर दोबारा धावा बोल दिया।
उस समय सुखवीर कौर घर में अकेली ही थी और उसने डर के चलते जहरीली दवाई पी ली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई सुखदाता पाल ने बताया कि महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति के बयान पर कुलदीप कौर, गुरमीत कौर, लखविंदर सिंह गब्बर, जसविंदर सिंह सत्ती के खिलाफ केस दर्जकर के उनकी तलाश शुरू कर दी है।