फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman dead body found hanging from tree in Himachal Pradesh near Pathankot border

खौफनाक: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, आज ही ज्वाइन करना था सरकारी नौकरी, चार साल पहले हुई पति की मौत

Fri, 20 May 2022 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 06:00 PM IST
सार

एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा जा रहा है। इसके बाद सबूतों और तथ्यों के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

विज्ञापन
Woman dead body found hanging from tree in Himachal Pradesh near Pathankot border
घरवालों के बयान दर्ज करती डमटाल पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट की सीमा से सटे हिमाचल के गांव गगवाल में 26 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। महिला गुरुवार रात से लापता थी और शुक्रवार सुबह तीन बजे उसका शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि महिला के पति की चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है और शुक्रवार को ही महिला को स्थानीय स्कूल में जनरक्षक पद पर ज्वाइन करना था। 

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान गांव गगवाल निवासी उर्मिला देवी के तौर पर हुई है। महिला की माता झांझरों देवी का कहना है कि रात करीब तीन बजे फोन आया कि उनकी बेटी घर से लापता है और थोड़ी ही देर बाद फोन आया कि बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। डमटाल पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं, महिला की सास सावित्री देवी का कहना है कि चार साल पहले उनके बेटे कुलदीप की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तब उनका पोता छह महीने का था। अब बहू की मौत होने से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा जा रहा है। इसके बाद सबूतों और तथ्यों के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed