{"_id":"621867a57246a254d736690b52e5fa32","slug":"woman-congress-protest-against-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस 26 को फूंकेगी मोदी के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस 26 को फूंकेगी मोदी के पुतले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 23 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस 26 मई को प्रदेशभर में मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को मुद्दा बनाते हुए महिला कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले जलाने का फैसला लिया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के निर्देश पर हो रहे इस कार्यक्रम के लिए प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला कोआर्डिनेटर को तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
महिला कांग्रेस की कार्यालय प्रमुख एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बताया कि यह कार्यक्त्रस्म राष्ट्रव्यापी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों की महिला पदाधिकारियों को हल्ला बोल प्रदर्शन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से फ्लॉप रहा है। एक भी ऐसा फैसला नहीं इस दौरान लिया गया, जिससे देश की जनता को फायदा हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी तरह से हरियाणा की खट्टर सरकार सात महीने के कार्यकाल में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। कांग्रेसी नेत्री ने कहा कि इस अंधी, गूंगी और बहरी सरकार को जगाने का काम महिला कांग्रेस करेगी।