{"_id":"64806d94f6cea9b4da0f80ca","slug":"woman-commits-suicide-by-swallowing-poison-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: बहू को पीटकर घर से निकाला, गम नहीं झेल सकी विवाहिता, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: बहू को पीटकर घर से निकाला, गम नहीं झेल सकी विवाहिता, जहर खाकर दे दी जान
Wed, 07 Jun 2023 05:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:18 PM IST
सार
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बलदेव के बयान पर आरोपी पति राकेश, रवि व रानी निवासी चक महंता वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। इसी गम में पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। शादी को दो माह हुए थे। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मृतका नेहा रानी (20) के पिता बलदेव राम निवासी चक महंता वाला गुरुहरसहाए ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नेहा की शादी राकेश कुमार के साथ 12 मार्च 2023 में हुई थी। शादी के बाद नेहा को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। पांच जून 2023 की रात 11 बजे ससुराल वालों ने नेहा से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में आ गई।
विज्ञापन
बलदेव ने बताया कि वह अगले दिन दुकान पर जाने लगे। तभी नेहा ने कहा कि उसके कपड़े सुसराल में है, उसे ले आती है, क्योंकि ससुराल भी चक महंता वाला में था। नेहा ससुराल गई और वहां से घर वापस आकर उसने जहरीली वस्तु निगल ली। उसकी बिगड़ती तबीयत देख उसे गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नेहा की मौत के बाद उसकी मां की तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बलदेव के बयान पर आरोपी पति राकेश, रवि व रानी निवासी चक महंता वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।