{"_id":"64da6d40d4d38d4e5700e377","slug":"woman-coach-who-accuses-minister-sandeep-singh-for-harassment-suspended-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित, खेल विभाग ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित, खेल विभाग ने जारी किया आदेश
Mon, 14 Aug 2023 11:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:36 PM IST
सार
पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
महिला कोच व संदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने जारी किया है। महिला कोच ने आरोप लगाया कि उन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने का दबाव डाला जा रहा था। वह मिलना नहीं चाहती थी, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
महिला कोच बोलीं कि निलंबन के आदेश की कॉपी सोमवार शाम को मिली है। पत्र को पढ़ा तो पता चला कि उनके निलंबन का आदेश 11 अगस्त को ही जारी हो चुका था। जबकि सोमवार को वह पूरे दिन दफ्तर में थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। केस दर्ज होने के सात महीने बाद भी चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है। हालांकि उस समय खेल विभाग मंत्री संदीप से ले लिया गया था।
विज्ञापन