फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman coach who accuses minister Sandeep Singh for harassment suspended

Haryana: मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच निलंबित, खेल विभाग ने जारी किया आदेश

Mon, 14 Aug 2023 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 11:36 PM IST
सार

पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन
Woman coach who accuses minister Sandeep Singh for harassment suspended
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश खेल विभाग के निदेशक यशेंन्द्र सिंह ने जारी किया है। महिला कोच ने आरोप लगाया कि उन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने का दबाव डाला जा रहा था। वह मिलना नहीं चाहती थी, इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन


महिला कोच बोलीं कि निलंबन के आदेश की कॉपी सोमवार शाम को मिली है। पत्र को पढ़ा तो पता चला कि उनके निलंबन का आदेश 11 अगस्त को ही जारी हो चुका था। जबकि सोमवार को वह पूरे दिन दफ्तर में थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल 26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके तीन दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी और 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। केस दर्ज होने के सात महीने बाद भी चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है। हालांकि उस समय खेल विभाग मंत्री संदीप से ले लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed