फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman coach complains to Chandigarh police against Haryana sports minister

विवादों में घिरे खेलमंत्री संदीप सिंह: महिला कोच ने पुलिस को दी शिकायत, न्याय नहीं मिला तो धरने पर बैठूंगी

Fri, 30 Dec 2022 02:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 02:08 PM IST
सार

भिवानी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीड़िता से बात कर वास्तविक स्थिति को जानेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
Woman coach complains to Chandigarh police against Haryana sports minister
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोच का कहना है कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की। वह मंत्री को धक्का देकर वहां से भाग निकली। हालांकि, यह सारा घटनाक्रम महिला की कोच की नौकरी लगने से पहले का है।

विज्ञापन


अब महिला कोच ने इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस को एक शिकायत दी है। कोच ने कहा कि वह अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात करेगी। अगर न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठने का एलान किया। इस दौरान महिला कोच ने खेल मंत्री के खिलाफ कई सबूत होने का दावा भी किया। महिला ने कहा कि उसकी नियुक्ति सितंबर महीने में हुई थी जबकि 13 मई को ही खेल मंत्री ने उसको चैट के माध्यम से सिलेक्शन तय कर दी थी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा था कि तुम्हारा सिलेक्शन लिस्ट से नाम खेल निदेशक ने काट दिया था लेकिन अब मैंने जुड़वा दिया है। तुम्हारा सिलेक्शन तय है। उधर, खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता मीडिया के सामने आएंगी। दरअसल, डिप्टी डायरेक्टर के साथ भी महिला कोच का विवाद हो चुका है। महिला कोच द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत पहले भी आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती: हुड्डा
भिवानी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीड़िता से बात कर वास्तविक स्थिति को जानेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है। हुड्डा ने भिवानी पहुंच भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न्यौता दिया। भिवानी में धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो, दिव्यांग व बर्खास्त पीटीआई के धरने को समर्थन दिया। हुड्डा ने भाजपा को नॉन परफॉर्मेंस गर्वमेंट कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश का कर्जा बढ़ाने का काम कर रही है। परिवार पहचान पत्र बुजुर्गों की पेंशन छीनने का हथियार बना है। भाजपा पर गन्ने का एक रुपया भी दाम ना बढ़ाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed