फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman arrested with 19 grams heroin

19 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2020 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with 19 grams heroin
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मोहाली फेस-5 निवासी प्रकाश कौर (35) को 19.96 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। महिला को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगुवाई में टीम ने सर्कस ग्राउंड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक महिला की शक के आधार पर तलाशी के दौरान उससे 19.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह सेक्टर-18 की रहने वाली प्रकाश कौर है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने जब पते का वेरिफिकेशन किया तो सामने आया है कि प्रकाश कौर इस पते पर रहती ही नहीं। उसके पति की मौत हो चुकी है और वह अब मोहाली फेज-5 में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed