{"_id":"6876c28e48306813960101e5","slug":"woman-arrested-for-fighting-with-an-old-man-outside-pgi-and-cutting-off-his-bangles-chandigarh-news-c-16-pkl1043-764207-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई के बाहर बुजुर्ग से हाथापाई \nकर चूिड़यां काटीं, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई के बाहर बुजुर्ग से हाथापाई कर चूिड़यां काटीं, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई बस स्टॉप पर पंचकूला की रहने वाली एक 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की चूड़ियां काटने का मामला सामने आया है। हालांकि, बुजुर्ग दंपती की होशियारी से आरोपी महिला मौके पर ही पकड़ ली गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब के मलोट की रहने वाली 40 वर्षीय आरोपी महिला नशीबो को गिरफ्तार कर लिया है।
पंचकूला सेक्टर-28 निवासी बैंक से सेवानिवृत्त सेवा सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी 69 वर्षीय पत्नी के साथ पीजीआई के नेहरू गेट के पास बस स्टॉप पर पंचकूला जाने के लिए सीटीयू बस का इंतजार कर रहे थे। वह बस में चढ़ चुके थे और उनकी पत्नी अभी बस में नहीं चढ़ी थीं।
उन्होंने देखा कि एक महिला उनकी पत्नी के साथ हाथापाई कर रही है। जब उन्होंने ध्यान दिया तो उनकी पत्नी के हाथ की एक चूड़ियां गायब थीं। उन्होंने देखा कि हाथापाई करने वाली महिला उनकी पत्नी की सोने की चूड़ियां लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। सेवा सिंह ने तुरंत उस महिला का पीछा किया और दौड़कर पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला के पास से सोने की चूड़ियां बरामद हो गईं। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशीबो ने बुजुर्ग महिला की दोनों सोने की चूड़ियां काट ली थीं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।