फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woman and man died due to swallowing poison

जहर निगलने से पड़ोसी महिला-पुरुष की मौत, दोनों के परिजन बोले- दवा के धोखे में खा लिया

Wed, 12 Feb 2020 07:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Woman and man died due to swallowing poison
सांकेतिक तस्वीर।

जुलाना के एक गांव में मंगलवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक व्यक्ति तथा एक महिला ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस ने महिला का नागरिक अस्पताल जींद और व्यक्ति का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ने जहर क्यों निगला, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। दोनों के मकान आसपास ही थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्फाकिया कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात को एक गांव का रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहर निकल लिया। व्यक्ति के जहर निगलने के बाद पड़ोस की रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने भी जहर निगल लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम रोहतक रवाना हुई तो दूसरी टीम महिला का शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। व्यक्ति की भी पीजीआई पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसने रात को दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया। 

व्यक्ति चार बच्चों का पिता तो महिला दो बच्चे की मां थी 
व्यक्ति खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। महिला के भी दो बच्चे हैं, एक लड़का और दूसरी लड़की है। दोनों गांव में आसपास के ही रहने वाले थे। गांव में एक साथ हुई दो मौतों के कारण मातम छा गया है। 
 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव का जींद के नागरिक अस्पताल और पुरुष के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के परिजनों ने बताया कि दोनों ने धोखे से जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।  -सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed