{"_id":"65b4b28f28d9d6f8b10bad96","slug":"woman-accuses-haryanvi-singer-masoom-sharma-of-molestation-and-threat-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर विवादों में, महिला ने लगाए छेड़छाड़-धमकी देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर विवादों में, महिला ने लगाए छेड़छाड़-धमकी देने के आरोप
Sat, 27 Jan 2024 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:07 PM IST
सार
मासूम शर्मा पिछले एक दशक से गाने लिखने और गाने का काम कर रहे हैं। मासूम शर्मा ने बदनाम गाबरू, पेशी, हुक्का, जप नाम भोले का, शराबी, जूत्ती काली, छोटा भीम देख ले, खुले खुले बाल जैसे हिट गाने दिए हैं। वहीं, सपना चैधरी और दूसरे बड़े कलाकारों के साथ गाने तथा वीडियो रिकॉर्ड कर चुके हैं।
विज्ञापन
मासूम शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ मासूम शर्मा, उसके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मासूम शर्मा का विवादों से रहा है पुराना नाता
मासूम शर्मा पर पहले भी महिला ने छेड़छाड के आरोप लगाए थे। लेकिन उस मामले में आरोपियों का आपस में समझौता हो गया था। कुछ माह पहले भी मासूम की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने हवाई फायर किए थे। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उस मामले में भी समझौता हो गया था।
सिंगर मासूम शर्मा को 11 महीने पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनको 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया था। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल बताते हुए गाली-गलौज की थी। इस दौरान मासूम ने कॉल काट दिया। जिसके कुछ समय बाद ही दूसरे नंबर से व्हाट्सऐप कॉल की गई और सुमित ने गैंग का नाम लेते हुए धमकाया।
विज्ञापन
16 मार्च 2021 को भी मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला जींद जिले के ही जलालपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, जिसे बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान पूछताछ में पता चला था कि गुरुग्राम की एक युवती के कहने पर उसने मासूम शर्मा को धमकी दी थी।
जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साथ मासूम शर्मा, विकास और दीपक ने छेड़छाड़ की है और मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।