{"_id":"5d7d4bce8ebc3e93b9522438","slug":"without-helmet-women-also-challened-chandigarh-news-pkl350662186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट ड्राइव कर रही महिलाओं के भी धड़ल्ले से कट रहे हैं चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट ड्राइव कर रही महिलाओं के भी धड़ल्ले से कट रहे हैं चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। महिलाएं भी ध्यान दें... बिना हेलमेट टूव्हीलर चलाने वाली महिलाओं के खूब चालान हो रहे हैं। पिछले 14 दिनों में करीब 600 से ज्यादा महिलाओं के चालान कट चुके हैं। इनमें पीछे बैठने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। सिर्फ उन सिख महिलाओं को छूट है, जो टरबन बांधती हैं।
31 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने मीटिंग में फैसला लिया था कि एक सितंबर से चालान नए नियमों के तहत किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतते हुए एक से दस सितंबर तक 319 बिना हेलमेट महिलाओं के चालान किए थे। जबकि अगले चार दिनों में करीब इतने ही चालान और कर डाले।
1 हजार रुपये का जुर्माना
पहले बिना हेलमेट का चालान 300 रुपये होता था, लेकिन अब एक हजार रुपये का चालान कट रहा है, लेकिन इसके बावजूद चालान में कोई कमी नहीं आ रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन चालानों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पगड़ी पहनने पर नहीं कटेगा चालान
पिछले काफी समय से बड़ा मुद्दा बना हुआ था कि सिख महिलाएं बिना हेलमेट के व्हीकल चला सकती हैं, लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस उन सभी महिलाओं के चालान कर रही है, जो बिना हेलमेट ड्राइव करती हैं। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जो भी सिख महिला पगड़ी बांधे होंगी, उनका चालान नहीं किया जाएगा।
हो चुका है 14 लाख से अधिक का जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पहले के मुकाबले नए नियम लागू होने के बाद से ज्यादा चालान काटे गए हैं। पिछले एक सितंबर से अलग-अलग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में करीब दो हजार से ज्यादा का चालान का भुगतान किया गया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान करीब 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। ट्रैफिक पुलिस के अलावा शहर की अलग-अलग थाना पुलिस भी चालान काट रही है।
कोट्
बिना हेलमेट महिलाओं के चालान लगातार काटे जा रह हैं, एक सितंबर से अब तक करीब 600 से ज्यादा चालान कट चुके हैं।
चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी