फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Without completing the provision period, 9 employees of Punjab are enjoying in Chandigarh on deputation

प्रोविजन पीरियड पूरा किए बिना ही पंजाब के 9 कर्मचारी डेपुटेशन पर चंडीगढ़ में ले रहे मजा

Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Without completing the provision period, 9 employees of Punjab are enjoying in Chandigarh on deputation
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन का तगड़ा खेल चल रहा है। प्रशासन ने वर्षों से चंडीगढ़ में जमे 112 डॉक्टरों की लिस्ट क्या जारी की, विभाग में एक के बाद एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ मलेरिया विभाग में डेपुटेशन पर पंजाब के उन 9 कर्मचारियों को तैनात किया गया है जिन्होंने प्रोबेशन पीरियड तक पूरा नहीं किया है। खास बात यह है कि विभाग ने भी मानक दरकिनार कर उन्हें मलेरिया विभाग में तैनात कर लिया। वे सभी मलेरिया विभाग में मल्टीपरपज हेल्थ वकर्र के पद पर तैनात हैं। अब जैसे जैसे मामला गरमा रहा है वैसे वैसे परत दर परत हकीकत सामने आ रही है। इतना ही नहीं मामले पर उच्च अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उन्हें डेपुटेशन को लेकर प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

बॉक्स
विज्ञापन में 5 साल का मानक अनिवार्य
गौरतलब है कि डेपुटेशन पर तैनात 112 डॉक्टरों को वापस भेजने का आदेश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 80 स्वास्थ्य अधिकारियों की डेपुटेशन पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पंजाब, हरियाण, जम्मू कश्मीर या हिमाचल के उम्मीदवार को कम से कम पांच साल की नियमित सेवा पूरा करना अनिवार्य है। चंडीगढ़ के कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ तो विज्ञापन जारी कर नियम कानून का हवाला दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मनमाने तरीके से डेपुटेशन पर तैनाती कर उन नियमों की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-
डेपुटेशन पर तैनाती का ये है मानक
केंद्र सरकार के अंतर्गत कार्य कर रहे अधिकारी को ही प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया जाएगा। यह प्रतिनियुक्ति सेंट्रल के विभाग में दी जा रही है। राज्य और केंद्र के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्यत: तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
डेपुटेशन खेल में इतनों की हुई चांदी
112 डॉक्टर, 2000 से 2015 के बीच
14 नर्सिंग स्टाफ, 1985 से 2019 के बीच
12 एएनएम, 1997 से 2015 के बीच
20 फार्मासिस्ट, 1982 से 2002 के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed