Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   With a target of winning 35 wards, the BJP will sound the election bugle today.

Chandigarh News: 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
With a target of winning 35 wards, the BJP will sound the election bugle today.
35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर-27 में जुटाएंगे 6500 बूथ कार्यकर्ता, जनता के सुझावों से तैयार होगा संकल्प पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम के सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य लेकर भाजपा रविवार को चुनावी अभियान का आगाज करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में दोपहर दो बजे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर चुनावी रणनीति का शंखनाद करेंगे। सम्मेलन में 6500 से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। भाजपा इस बार संकल्प पत्र भी जनता के सुझावों के आधार पर तैयार करेगी।
शनिवार को पार्टी कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने तैयारियों की जानकारी दी। मल्होत्रा ने बताया कि शहर के सभी 575 बूथों से करीब 11-11 कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे। प्रदेश, जिला, मंडल और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। अगले एक-दो दिन में चुनाव समिति की बैठक होगी। उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया जाएगा।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन से लेंगे सुझाव
भाजपा संकल्प पत्र तैयार करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव लेगी। विकास, नागरिक सुविधाओं, डिजिटलीकरण, आधुनिक तकनीक और नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार को इसमें शामिल किया जाएगा। चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रत्याशी चयन में विभिन्न आयु और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed